अल्मोड़ा में बैठक करते उत्तराखंड लोक वाहिनी से जुड़े लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी आगामी चार फरवरी को स्व. डॉ. शमशेर सिह बिष्ट की जयंती पर समसामयिक राजनैतिक परिदृश्य पर संगोष्ठी आयोजित करेगी। सोमवार को वाहिनी के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वाहिनी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगत रौतेला ने कहा कि स्व. बिष्ट का पूरा राजनैतिक जीवन उत्तराखंड की जन समस्याओं के लिए संघर्षों में समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि बीते दो माह में मात्र खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार को इस पर तुरंत नियंत्रण करना चाहिए। वहां अजय मित्र बिष्ट, कुणाल तिवारी, अजय मेहता, दयाकृष्ण कांडपाल, रेवती बिष्ट, अजय थापा, हारिस मोहम्मद आदि ने अपने विचार रखे।