फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रनमन में हुआ शक्ति केंद्र सम्मेलन, मंत्री रेखा आर्या ने गिनाईं उपलब्धियां

Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत शनिवार को रनमन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य 26 वर्ष पूरे कर 27वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सोमेश्वर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटी होने के नाते जनता का विश्वास और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वहां मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधानसभा प्रभारी दीप भगत, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, विनोद कुमार पंत, लाल सिंह बजेठा, प्रकाश सिंह, कमल सनवाल, संदीप श्रीवास्तव, कृष्णा भंडारी, दीवान राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें