फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सीमांत मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमर

विज्ञापन
एसएसबी सीमांत मुख्यालय में शहीदों को गार्ड आफ आनर देते अधिकारी और कार्मिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय परिसर में पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अधिकारियों, कार्मिकों ने शहीदों को सलामी दी। डीआईजी एकेसी सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इस दौरान कमांडेंट त्रिलोक चंद्र, सीएस भान, चंद्रजीत, हितेंद्र सिंह पतियाल, सतेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, पीके नाथ, पीसी पांडे के अलावा तमाम अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे। उधर, द्वाराहाट के मेल्टा में पुलिस विभाग की ओर से पांच जनवरी 2009 को हल्द्वानी में शहीद हुए मेल्टा निवासी कांस्टेबल हरीश चंद्र जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीओ तपेश कुमार ने उनकी शहादत को याद किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेल्टा की ओर से प्रस्ताव पारित किया कि मेल्टा-बग्वालीपोखर- द्वाराहाट मोटर मार्ग का नाम शहीद हरीश जोशी रखा जाए। वहां द्वाराहाट थाना प्रभारी अजय साह, बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, लीलाधर जोशी, बालकृष्ण जोशी, हरीश पांडेय, दीपा देवी, चंद्रशेखर जोशी, खीमानंद, भगवती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें