कांग्रेस सेवा दल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक कार्यकारिणी की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला प्रभारी जगदीश चंद्र भट्ट ने पंचायत बूथ स्तर की समितियों का गठन कर उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी पर उत्तराखंड सरकार की निंदा की गई। वहीं, शहीदों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाली कंगना रणौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। वहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बीआर आगरी, कृपाल सिंह, रमेश सिंह रावत,गोपाल सिंह, विशन सिंह, आनंद सिंह, लच्छी राम, ललित सिंह नेगी आदि थे।