रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष दायित्वधारी कैलाश पंत ने क्षेत्रवार कैंप लगाकर रजाई और कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मांग पर कुछ को क्रिकेट किट भी वितरित की गई। शिविर में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, प्रकाश पंत, हेमंत अग्रवाल, उमा रावत, दीप भगत, सुनीता डाबर, महेश उप्रेती, कैलाश बिष्ट, रेखा आर्या, अनु सोनकर, मीना वर्मा आदि का सहयोग रहा।