फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुरुस्त हुआ सर्वर, दो दिन बाद प्रधान डाकघर में काम शुरू

Thu, 23 Mar 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रधान डाकघर अल्मोड़ा में जमा-निकासी काउंटर में उपभोक्ताओं की लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार दो दिन बाद प्रधान डाकघर अल्मोड़ा में सर्वर में आई खराबी ठीक हो गई। इससे उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की है। दो दिन बाद कामकाज शुरू होने पर डाकघर में काफी भीड़ रही। अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर में बीते मंगलवार को सर्वर फेल होने से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। ऐसे में उपभोक्ता खासे परेशान थे। वे न तो जमा पूंजी निकाल पा रहे थे और ना ही खातों में पैसा जमा करा पा रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्वर में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया। प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि सेंट्रल सर्वर में परेशानी आने से कामकाज बाधित हुआ था अब तकनीकी खराबी के ठीक होने के बाद कार्य सुचारु हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें