रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमनाथ मैदान में मार्च में थलसेना की खुली भर्ती रैली हुई थी। इसमें चयनित कुमाऊं मंडल के सैकड़ों युवाओं की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडाउन और आपसी दूरी का पालन कराने के लिए फिलहाल लिखित परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल बीएस चिकारा ने बताया कि अब यह परीक्षा 31 मई को होगी।