द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत तकुल्टी में वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के निर्देश पर वनाग्नि सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विभागीय कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को वनों में आग से सुरक्षा उपायों और आग लगने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी वनाग्नि काल में वन विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की। इस दौरान तकुल्टी प्रधान मनीषा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों ने वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी ललित रौतेला, मनोज कुमार, ठाकुर सिंह, गंगा सिंह, कुबेर सिंह, जितेंद्र सिंह, भोपाल सिंह और बालम सिंह उपस्थित रहे।