फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं का कौशल पंजीकरण एप में होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार और स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए कौशल पंजीकरण एप विकसित किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डीडीयू-जेकेवाई, आरसेटी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को एप में पंजीकरण कराना अनिवार्य है, ताकि उक्त डाटा के आधार पर युवाओं को उनकी इच्छानुसार प्रशिक्षण और रोजगार की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जो 15-35 वर्ष की आयु के हों (महिलाओं, दिव्यांगों के मामले में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है) उनका कौशल पंजीकरण एप में पंजीकरण कराया जाए। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर खुद पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ सभी वीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही जिले के प्रत्येक ग्राम सभा के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीकरण दिसंबर के अंत तक अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें