गरुड़ (बागेश्वर)। उद्योग विभाग के सहयोग से जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) की ओर से ग्राम लौबांज में दो दिवसीय उद्यमिता विकास शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्रवासियों और ग्रामीणों को जेएसएस के प्रतिनिधियों ने स्वरोजगार की जानकारी दी। जेएसएस के नरेंद्र सिंह खेतवाल ने ग्रामीणों और प्रवासियों से स्थानीय उत्पादों पर आधारित लघु उद्योग लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि परंपरागत वस्तुओं की बाजार में काफी मांग है। जेएसएस की चंदू नेगी, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा आदि ने पलायन रोकने के लिए गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाने को कहा।