बद्रेश्वर निवासी तीसरी कक्षा की छात्रा मनस्वी जोशी का आगामी 10 से 13 मई तक दिल्ली में होने जा रही नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे पहले मनस्वी ने गत माह देहरादून के स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के 20 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।