फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: न्यायाधीश की परीक्षा के दौरान रहेगी सुरक्षा

Sat, 29 Apr 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में रविवार को होने वाली उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल परीक्षा की तैयारी को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक हुई। एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि नगर के बीच बने परीक्षा केंद्र जीआईसी में परीक्षा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए यहां धारा 144 लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 200 मीटर के दायरे में कोई भी शस्त्र, धारदार हथियार, लाठी-डंडा लेकर आवाजाही नहीं कर सकेगा। बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। बताया कि केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें