फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लापता सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के समीप ग्राम सभा स्यालीधार निवासी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र सिंह जीना बीती 14 अगस्त से लापता हैं। लगातार खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है।

सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी जीना 14 अगस्त की सुबह घर से घूमने निकले थे, उन्हें आखिरी बार इलेक्शन वेयरहाउस के पास देखा गया था और तब से वह लापता हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पुत्र पवन जीना ने अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को एक शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुरोध किया है कि डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से उनका पता लगाया जाए। शिष्टमंडल को एसएसपी ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसओजी व एनडीआरएफ की टीम को भी खोजबीन में लगाया जाएगा। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के आतंक को देखते हुए वन विभाग की टीम ने देवेन्द्र सिंह जीना की खोजबीन को इंद्रा मर्तोलिया के नेतृत्व में स्यालीधार और आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, मोहन सिंह कनवाल, प्रधान सरसों नवीन बिष्ट, हरीश रावत, प्रधान बरशिमी किशन सिंह, हेम भंडारी, मदन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, विपिन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, महेंद्र रावत, हितेश नेगी, लाल सिंह लटवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें