अल्मोड़ा। विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मोहान रेंजर गंगा शरण ने बताया कि क्षेत्र में गांव के पास बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया हुआ था। हमलावर वन्यजीव ने महिपाल सिंह पर पीछे से हमला किया है। जिस वज़ह से उसकी मौत हो गई। हमलावर बाघ है या तेंदुआ ये कहना मुश्किल है। बॉडी से सैंपल लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। मौके पर सल्ट उपजिलाधिकारी रिंकु बिष्ट, तहसीलदार आबिद अली, एसडीओ काकुल पुंडीर, रेंजर गंगाशरण, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद