अल्मोड़ा। उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने शिकायत के बाद शांति भंग की आशंका के चलते जय श्री राम मालिक और चालक टैक्सी समिति धारानौला के चुनाव पर रोक लगा दी है।
जय श्री राम मालिक और चालक टैक्सी समिति धारानौला का रविवार को चुनाव होना था। कुछ चालकों और टैक्सी मालिकों ने चुनाव नियम विरुद्ध होने, यूनियन का रजिस्ट्रेशन न होने आदि आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। कानून और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते एसडीएम ने चुनाव पर रोक लगा दी है। उन्होंने कानून और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद