अल्मोड़ा। वर्क एजेंट के साथ हाथापाई और हमला करने के मामले में नामजद के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिले के शील निवासी वर्क एजेंट दान सिंह ने थाना दन्या में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने खेती- धूरा मोटर मार्ग में डामर्राकरण का कार्य शुरू किया था। चार अप्रैल को करीब 2:30 बजे मनीष पांडे ने उनके साथ हाथापाई की और पावड़ी से हमला किया। साथ ही मनीष पांडे ने उन्हें चट्टान से फेंकने की कोशिस भी की। कहा कि मनीष के साथ अन्य व्यक्ति भी थे। आरोप लगाया कि मार-पीट के साथ –साथ साईड में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मनीष पांडे के खिलाफ संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है। संवाद