अल्मोड़ा के गोविंदपुर में बालिका को स्कूटी चलाना सिखाती प्रशिक्षक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अमन संस्था अल्मोड़ा ने गोविंदपुर में बालिकाओं और महिलाओं को स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के पहले दौर में तीन बालिकाएं और दो महिलाओं को स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सुनीता तिवारी ने प्रतिभागियों को स्कूटी चलाने के तरीके बताए। अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सभी चयनित प्रतिभागियों को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के बाद यह प्रशिक्षण दिया गया।