कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मौजूद डीएम वंदना, यूकॉस्ट और ब्रिडकुल के अधिकारी। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम वंदना ने बुुधवार को उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से स्यालीधार में बन रहे साइंस पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से भवन निर्माण और यंत्रों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। निर्माण एजेंसी ब्रिडकुल की ओर से सुरक्षा दीवार, टिकट काउंटर, टेरेस आदि के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर 4.96 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है।
डीएम ने ब्रिडकुल के अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही नवंबर तक पूरी करने को कहा। कहा कि ब्रिडकुल और यूकोस्ट इस संबंध में डीपीआर समेत अन्य मामलों पर संयुक्त बैठक करें। उन्होंने समन्वय बनाकर साइंस पार्क के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के निदेशक एन रामदास अय्यर, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के संग्रहालय अध्यक्ष डॉ. राजू मेहरोत्रा, प्रभारी यूकोस्ट डॉ. कैलाश नारायण भारद्वाज, प्रयोजन प्रबंधक ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट आदि थे।