फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानस, बागपाली के कई छात्रों का छात्रवृत्ति के लिए चयन

Wed, 23 Aug 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानस पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट ने बताया कि इनमें प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलख्वाल, वर्षा मेहता शामिल हैं। इस पर प्रशिक्षक अनंत बिष्ट, विद्यालय प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट, हेमंती बोरा, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के छात्र निखिलेश कुमार और राहुल कुमार का चयन भी इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। उनके चयन पर एसएमसी अध्यक्ष महेश राम, ग्राम प्रधान गीता देवी, प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत, शिक्षक महेश चंद्र भट्ट, एसएमसी सदस्य दीपा देवी, गीता देवी आदि ने खुशी जताई है। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चगेठी की छात्रा रमा रजवार का चयन भी इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। छात्रावास अधीक्षिका प्रतिभा चौहान, शिक्षक रविंद्र नयाल, जवाहर सिंह बिष्ट आदि ने खुशी जताई है। यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल द्वाराहाट के छात्र सुशांत रौतेला का चयन भी खेल छात्रवृत्ति के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें