फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समूह गान प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यालय रानीखेत अव्वल

Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज अल्मोड़ा में आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। दूसरे दिन हुई वरिष्ठ वर्ग की समूह गान प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यालय रानीखेत ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


समूह नृत्य में जीजीआईसी जलना, वाद विवाद में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा, आशुभाषण प्रतियोगिता में श्री राम संस्कृत विद्यालय रानीखेत, श्लोकोच्चारण में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा प्रथम रहे। नाटक प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी बाड़ेछीना, वरिष्ठ वर्ग में आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत द्वाराहाट ने पहला स्थान पाया। समापन पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा को अपनाने की अपील की। विधायक तिवारी और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। वहां राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भुवन सिंह चिलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें