जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से अल्मोड़ा के खत्याड़ी में मजदूरों बाँटे गए मास्क और सेनिटाइजर
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अल्मोड़ा। कोरोना से बचाव के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने खत्याड़ी रामलीला मैदान में 30 मजदूरों को सैनिटाइजर, मास्क और साबुन बांटे।
अधिवक्ता मनोज सिंह बृजवाल, पैरालीगल वालंटियर विनीता आर्या, दीपा आर्या ने मजदूरों को सामग्री प्रदान की। उन्होंने लोगों से साबुन से हाथ धोने और सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही लोगों को लाकडाउन में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।