पीजी कालेज रानीखेत में महाविद्यालय प्रशासन को सेनिटाइजर टैंक उपलब्ध कराते छात्र संघ अध्यक्ष मन?
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने की मुहिम जारी है। इसके तहत स्कूल, कॉलेजों में भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा के माध्यम से रानीखेत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैमिकल और दो सैनिटाइजिंग मशीनें, टैंक दिलाए। वह ग्रामीणों को मास्क, साबुन, राशन आदि भी दिला रहे हैं। उधर, कुमाऊं मंडल विकास निगम की उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने भी चापड़ गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जोशी के माध्यम से ग्रामीण को मास्क और साबुन दिलाए। दीपक जोशी, नैन सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्र जोशी, उम्मेद सिंह बिष्ट, शंभू दत्त जोशी, गणेश जोशी, खुशाल सिंह बिष्ट, पीतांबर दत्त जोशी आदि नेे यह सामग्री बांटी। दीपक ने बताया कि रेनू रानीखेत विधानसभा के कई दूरस्थ गांवों में रसोई गैस सिलिंडर के वाहन तक दिला चुकी हैं। उन्होंने रेनू का आभार जताया।