फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर बीज, खाद और कीटनाशक दवाओं के आठ सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम के निर्देश पर मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग के दल ने जिले के राजकीय, निजी बीज, खाद, कीटनाशक दवाओं के गोदामों में शनिवार को जांच की। जांच के लिए पांच सैंपल लिए। टीम ने अल्मोड़ा, करबला, हवालबाग स्थित उद्यान, कृषि, निजी गोदामों में छापे मारे। गोदामों से उर्वरकों के पांच और कीटनाशक रसायनों के तीन सैंपल लिए गए। सीएओ ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ताकि किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें