फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि सेना का गठन कर रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी सपा: भुवन जोशी

विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते सपा प्रवक्ता व अन्य पदाधिकारी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी ने भी जिले में गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में सपा के प्रवक्ता (मीडिया पैनलिस्ट) भुवन जोशी ने कहा कि सपा पहाड़ में युवाओं की एक भूमि सेना तैयार कर रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। भुवन जोशी का यह भी कहना था कि उत्तराखंड बनने के बाद राज्य की स्थिति और अधिक बदहाल हो गई है। गांवों से पलायन हो रहा है और युवा बेरोजगार हो रहे हैं। पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ रही है। प्रदेश बनने के बाद सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का ही विकास हुआ है। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश सनवाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से पर्वतीय जनपद के लोग भूमिहीन की श्रेणी में जा रहे हैं। सपा चुनाव में भू-परिवर्तन का मुद्दा भी उठाएगी। प्रेस वार्ता में भगवती प्रसाद त्रिकोटी, कुंदन सिंह नयाल, गोपाल दत्त जोशी, मुकेश सिंह खाती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें