फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गृह जनपद पहुंचे सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष पंवार

Sat, 10 Oct 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में मंचासीन सफाई कर्मचारी आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष एके सिकंदर पं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एके सिकंदर पंवार के गृह जनपद अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें लोधिया से वाहनों के काफिले के साथ नगर में लाया गया। नगर के चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इसके बाद माल रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उपाध्यक्ष एके सिकंदर पंवार ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके तहत वे अपने समाज और पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अजय टम्टा, रेखा आर्या और दिनेश आर्या जैसे समाज के प्रतिनिधियों को उच्च पदों पर भेजने के लिए आभार जताया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। वहां प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें