जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ इस तरह से गांवों मै किया जा रहा सेनिटाइज।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीण भी लगातार जागरूक है। अपने-अपने गांवों में ग्रामीण इन दिनों खुद सैनिटाइज कर रहे है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाते हुए लोगों को स्वछता के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
नगर क्षेत्रों में जहां पालिका, कैंट सैनिटाइज कर रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खुद ही मैदान पर उतरे हुए है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूरे गांव को सैनिटाइज कर रहे है। इस दौरान लाकडाउन के चलते घर वापस आए प्रवासी भी गांवों को सैनिटाइज करने में जुटे हैं।