रानीखेत के सल्ट में जरूरतमंद प्रवासियों के साथ आरएसएस कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। आरएसएस जिला कार्यकारणी के स्वयंसेवक प्रवासियों की हरसंभव मदद में जुटे हैं। जरूरतमंदों को भोजन करना हो या रक्तदान। पूरे जिले में अलग अलग टुकड़ियां कार्य में जुटी हैं। इसके अलावा मास्क, खाद्य सामग्री भी बांटी जा रही हैं। दरअसल, लॉकडाउन के बाद से ही स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाला। रानीखेत के अलावा भिकियासैंण, सल्ट, ताड़ीखेत, भतरोंजखान, स्याल्दे आदि स्थानों पर भी अभियान चलाया गया है। जिला प्रचार प्रमुख निकेत जोशी ने बताया कि इस कार्य में जिला प्रचारक राकेश, कमल, रितिक आदि सहयोग कर रहे हैं। इधर, अन्य संगठनों के लोग भी जरूरतमंदों को मदद कर रहे है, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद नैनवाल आदि भी निरन्तर जरूरतमंदों को हर सम्भव सहयोग में जुटे हैं।