फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को वापस कराए 1.96 लाख रुपये

Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। सेल ने तीनों से ठगी के एक लाख छियानबे हजार पांच सौ रुपये की राशि वापस उनके खातों में रिफंड कराई है। पहले मामले में शिकायतकर्ता जय दत्त कांडपाल ने अज्ञात पर उनके खाते से पिचासी हजार पांच सौ रुपये ऑनलाइन ठगी करने का आरोप लगाया था। दूसरे मामल में रवाईखाला के गोपाल सिंह रौतेला निवासी रवाईखाल के खाते से एक लाख एक हजार रुपये और तीसरे कुंदन सिंह टाकुली निवासी झुनी के साथ हुई 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का था। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि तीनों मामलों में तकनीकी जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए शत प्रतिशत राशि तीनों के खाते में वापस लौटाई गई है। इस साल साइबर सेल ने अलग-अलग 23 प्रकरणों में 7,46,925 रुपये शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में रिफंड करवाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें