फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दो माह के वेतन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को भी बांह में काली पट्टी बांधकर रोडवेज डिपो में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नारे लगाकर आक्रोश जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। विरोध प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप टम्टा, मंत्री राजकुमार टम्टा, गोपाल दत्त जोशी, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, तारा दत्त जोशी, भगवती नेगी, दीपक कुमार, गिरीश राम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें