फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कानून पढ़ाने वाले को अपने हक के लिए लेना पड़ा कानून का सहारा

Sat, 25 Feb 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में छात्रों को कानून पढ़ाने वाले प्रो. एसडी शर्मा को अपने हक के लिए कानून का सहारा लेना पड़ा। इस लड़ाई में आखिरकार उनकी जीत हुई है और उन्हें सत्र लाभ के साथ ही वेतन जारी के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

विवि में तैनात विधि विभाग के प्रो. शर्मा बीते वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे जिन्हें सत्र लाभ मिलना था लेकिन विवि प्रबंधन की तरफ से उन्हें सत्र लाभ नहीं दिया गया। अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वे सेवानिवृत्ति के बाद भी छात्रों को कानून का ज्ञान देते रहे। लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें सत्र लाभ के आदेश जारी नहीं हुए तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। आखिरकार उन्होंने अपने हक की लड़ाई जीती है। न्यायालय ने उन्हें सत्र लाभ देने के साथ ही वेतन जारी करने के निर्देश विवि प्रबंधन को दिए हैं। इस मामले में एसएसजे विवि के लिए कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अधिष्ठाता प्रशासन को पत्र जारी किया गया है। जल्द प्रो. शर्मा को सभी भुगतान कर दिए जाएंगे।

जबलपुर से आया नियुक्ति पत्र, अपने राज्य के छात्रों को पढ़ाना प्राथमिकता
अल्मोड़ा। प्रो. एसडी शर्मा ने संवाद न्यूज एजेंसी से हुई वार्ता में बताया कि संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए उन्हें मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर और विधि प्रोफेसर के पद पर तैनाती के लिए महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय अंबाला की तरफ से उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है लेकिन उनका उद्देश्य अपने प्रदेश के छात्रों को पढ़ाना है। इसे देखते हुए उन्होंने इन दोनों विवि के प्रस्ताव ठुकराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें