मौलेखाल(अल्मोड़ा)। जिला अल्मोड़ा आयुष योग प्रशिक्षक संघ की अध्यक्ष भवानी बोरा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। योग शिक्षक डॉ. नवीन भट्ट को संरक्षक, गीता पांडेय को उपाध्यक्ष, यमुना प्रसाद को जिला महासचिव, मनोज बजेठा को सचिव, बबीता जोशी को संयुक्त सचिव, कमल कुमार को कोषाध्यक्ष, दीपांशु कुमार को सह कोषाध्यक्ष, डॉ. मंजू बोरा को संगठन मंत्री, हिमांशु पंत को संगठन महामंत्री और ज्योति रैखाल को मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गायत्री सुयाल को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।