फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेटियों के लिए आरक्षण ने खोले नेतृत्व के दरवाजे

Thu, 01 Oct 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण का असर नई युवा सरकर पर साफ दिखा है। छात्राओं की भागीदारी मतदान और समर्थन से आगे बढ़कर नेतृत्व तक पहुंच गई है। इस बार छात्राओं ने छात्रसंघ के कई अहम पदों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित रहे। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रश्मि पांडे और संयुक्त सचिव पद पर सीता चम्याल ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं सांस्कृतिक सचिव पद पर हिमाली जोशी ने विकास सिंह को हराया। इस तरह छात्रसंघ के चार अहम पदों पर छात्राओं ने जगह बनाई है। जीत के बाद नवनिर्वाचित छात्रा पदाधिकारियों ने छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। इनमें स्वच्छ शौचालय, पेयजल, सुरक्षा, छात्रावासों में जरूरी सुविधाएं और छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था प्रमुख है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अवसर मिलने के बाद वे छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें