अल्मोड़ा। जिले में टीकाकरण की शुरूआत के साथ ही रविवार को कोरोना से राहत रही। जिले में रविवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे थे। आए दिन काफी संख्या में मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। लेकिन रविवार को एक भी नया मरीज नहीं निकलने से राहत मिली। जानकारी के अनुसार रविवार तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3313 है, जिसमें से 3251 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 37 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक कुल 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।