अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के नियमित अधिष्ठान के सेवानिवृत्त कर्मचारी जनवरी माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलनरत थे। वर्तमान में उत्तराखंड शासन ने सभी पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान करने के आदेश दिए। वर्तमान में कोषागार से पेंशन का भुगतान भी किया जा रहा है। पेंशन का भुगतान होने पर अल्प पेंशन भोगी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के सभी नियमित अधिष्ठान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उत्तराखंड सरकार और गवर्नमेंट पेंशनर्स संगठन जिला अल्मोड़ा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।