फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार की रिश्वत लेने के जुर्म में विजिलेंस टीम ने सल्ट के आरके को धरा

विज्ञापन
आरोपी हबीब। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती सल्ट तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) को सतर्कता टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल जिले के रानीबाग निवासी हिमांशु जोशी ने 21 सितंबर को एसपी सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल से भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए शिकायती पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने सल्ट के जिहाड़ में भूमि खरीदी थी, 25 मार्च को उसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी, जमीन की दाखिल खारिज के ऐवज में रजिस्ट्रार कानूनगो 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। टीम ने जाल बिछाया और रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। शिकायती पत्र में सभी आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रेप टीम का गठन किया।
बुधवार को ट्रेप टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हबीब खान को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान 77840 रुपये की नकद धनराशि, 80 हजार का फोन, एक नाली 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक तथा 13 कारतूस आरोपी के सल्ट स्थित आवास से बरामद किए गए।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्थित निजी आवास से दो लाख से अधिक की धनराशि भी बरामद की गई। एसपी प्रह्लाद सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी के पास इतनी बड़ी धनराशि कहां से आई और आरोपी के अन्य कार्यों की भी जांच की जाएगी। आरोपी अब्दुल हबीब खान के खिलाफ सात भ्रष्टाचार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ का सिलसिला जारी है। इसके अलावा इस मामले में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। मामले की जांच सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल के किसी निरीक्षक को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें