गरुड़ के बाजार में पहाड़ी लौकी और ककड़ी से सजी
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ के गांवों में इन दिनों लौकी का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। एक महीने में ही इसके दामों में 20 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
कत्यूर घाटी के गांवों में इन दिनों लौकी, पहाड़ी ककड़ी, कद्दू, भिंडी और अमरूद का भरपूर उत्पादन हुआ है। लौकी एक माह पूर्व चालीस रुपये किलो बिक रही थी। वर्तमान में यह 20 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। पहाड़ी ककड़ी, तुरई भी बीस रुपये किलो की दर से बिक रही है। जबकि कद्दू दस रुपये में बिक रहा है। अणां गांव के काश्तकार ठाकुर सिंह, लोहारचौरा के धनराज दानू, लौबांज के बहादुर कोरंगा, देवनाई के राजू बोरा और कौसानी के अशोक रौथाण ने बताया कि लौकी की इस बार रिकार्ड फसल हुई है। प्रगतिशील काश्तकारों ने सरकार से पहाड़ी सब्जियां क्रय करने के लिए केएमवीएन की जिम्मेदारी अधिकृत करने को कहा है।