फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई

Tue, 28 Jul 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में सामाजिक समरसता, समानता, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण में संत गुरु रविदास के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश भट्ट और आयोजन में दर्शन रावत का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में मनोज तिवारी, सौरव वर्मा, त्रिलोक राम, विनीत बिष्ट, महेंद्र सिंह, हरीश प्रसाद, तेज सिंह, भुवन सिंह, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, आनंद योगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें