रामलीला में अंगद-रावण संवाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
अगनेरी में राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इधर चांदीखेत में रामलीला के आठवें दिन रावण-अंगद संवाद ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण की भूमिका में हिम्मत गिरि और अंगद की भूमिका में मोनू कुमयां ने बेहतरीन अभिनय किया। उधर अगनेरी में रामलीला के अंतिम दिन रावण वध के साथ ही राम राज्याभिषेक हुआ। रविवार को हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। अगनेरी रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक जगत सिंह नेगी, अध्यक्ष शंकर कड़ाकोटी, डा. कुलदीप सिंह बिष्ट तथा एलडी मठपाल आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।