फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Thu, 04 May 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्र के एक दुकानदार ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पांच माह की गर्भवती की जानकारी होने पर परिजनों ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिसंबर, 2022 में हवालबाग विकासखंड के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने झांसे में लेकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद नाबालिग गुमसुम रहने लगी। पांच माह बाद परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला।
परिजनों के पूछने पर छात्रा ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। राजस्व पुलिस ने आरोपी हरीश सिंह के खिलाफ 3/4 पॉक्सो, आईपीसी की धारा 376, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया। राजस्व उप निरीक्षक अर्चना ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें