फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पालिका में शामिल करने के लिए रानीखेत बंद सफल

Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगरपालिका के लिए शुक्रवार को इस तरह से रहा रानीखेत बाजार बंद।
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी के नागरिक क्षेत्र को पास की चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने के लिए शुक्रवार को आहूत रानीखेत बंद सफल रहा। नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। चाय की दुकानों के साथ ही दवा की दुकानें भी बंद रहीं जिस कारण श्रमिक वर्ग समेत रोगियों को भी परेशानी हुई। बाहर से आने वाले यात्री भी बंद के कारण परेशान रहे। बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों ने छाता लेकर गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगरपालिका में शामिल करने के लिए संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 15 दिनों से गांधी चौक पर बेमियादी धरना दिया जा रहा है। इसके तहत 28 मार्च को मशाल जुलूस निकालने के बाद शुक्रवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। आंदोलनकारियों का साथ देते हुए व्यापारियों ने भी प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजार बंद के लिए आंदोलनकारी पिछले कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। वाहन चलते रहे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया।

इनसेट में तीन कोट सचित्र

बारिश के बावजूद नगर क्षेत्र में चाय की दुकानें भी बंद हैं। काम करने से काफी थकावट महसूस होती है लेकिन चाय तक न मिलने से खासी परेशानी हो रही है। -धन बहादुर, श्रमिक, रानीखेत।
विज्ञापन

हम लोग हल्द्वानी से आए हैं। यहां सामान भी खरीदना था लेकिन बाजार बंद होने से परेशानी हो रही हैं। छोटी दुकानें तक बंद हैं। चाय और पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। -राजन, हल्द्वानी।
हम लोग गांव से सवारी लेकर पहुंचे हैं लेकिन यहां बाजार में चाय की दुकानें भी बंद हैं। कई यात्रियों को बाजार बंद होने की सूचना नहीं थी। इससे परेशानी बढ़ गई। -कुबेर सिंह, चालक, कारचुली।
विज्ञापन



धन बहादुर।
-फोटो: 31 आरकेेटी09पी:
राजन।
-फोटो: 31 आरकेेटी10पी:
कुबेर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें