फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेतरतीब खड़े वाहन बढ़ा रहे नगर में जाम

Mon, 16 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के शहीद पार्क तिराहा पर दिन में कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माल रोड पर सड़क किनारे दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। शहीद पार्क तिराहा पर कई बार जाम लगता है। इस कारण यात्री वाहनों और पर्यटकों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह विद्यालय और कार्यालय समय पर इस रूट पर काफी भीड़ रहती है। जाम की वजह से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को कई बार गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हो जाता है। यातायात प्रभारी दरवान सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालकों का चालान किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें