रामलीला में राज्याभिषेक का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
भैल्टगांव के ज्येगिड़ेश्वर में रामलीला के समापन पर हुए भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व हर्षोल्लास के साथ राम राज्याभिषेक हुआ। राम अनिल गैरोला, लक्ष्मण राहुल पांडे और सीता की भूमिका में योगेश थे। रामलीला कमेटी की ओर से कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र, चंदन सिंह, जमन सिंह मनराल, नरेंद्र पांडे आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।