फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भरत-राम मिलाप के दृश्य पर भावुक हुए दर्शक

Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीनापानी में आयोजित रामलीला के चौथे दिन भरत-राम मिलाप के दृश्य को देख दर्शक भावुक हो उठे। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान दशरथ के प्राण त्यागने के दृश्य का भी मंचन हुआ। कैकई-भरत संवाद मुख्य आकर्षण रहा। अभय मेहता ने राम, ललित मेहता ने सीता, गौरव मेहता ने भरत, पायल बजेठा दशरथ, लक्षिता ने कैकई के पात्र की भूमिका निभाई। वहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील मेहता, जमन सिंह, बसंत मेहता, आनंद भंडारी, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें