स्याल्दे (अल्मोड़ा)। खल्डुआ मालीखेत में श्री रामलीला का मंचन शुरू को चुका है। पहले दिन नारद मोह, श्रीराम जन्म और रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ।
प्रथम दिवस पर रामलीला की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीना शर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कफलगैर पूरन सिंह बंगारी, प्रधानाध्यापक पनी राम आर्य और ग्राम प्रधान मुनानी हीरा देवी एवं महिला मंगल दल कफलगैर मल्ला हेमंत गिरी सरपंच कफलगैर का रामलीला कमेटी ने स्वागत किया। संचालन की भूमिका में त्रिलोक बेलवाल और निर्देशन में हरीदत्त बलोदी, संगीत कार की भूमीका खीम राम, केशी राम, मोहित जोशी के सानिध्य में कलाकार अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं। वहीं प्रशांत तिवारी ने नटी, आनंद पोखरियाल ने सूत्रधार और गोपाल दत्त ने रावण का अभिनय किया। मनोज पोखरियाल ने नारद मुनि की भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया। संवाद