फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेघनाथ-लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण शक्ति का हुआ मंचन

Wed, 01 May 2024 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के गोविंदपुर के राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित रामलीला के नौवें दिन लक्ष्मण शक्ति प्रसंगों का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। लक्ष्मण को शक्ति लगने पर दर्शकों के आंसू छलक पड़े। रामलीला में लक्ष्मण को शक्ति लगना, राम विलाप, हनुमान का सुषेन वैद्य को लाना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, लक्ष्मण का मूर्छा से उठना, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, रावण विलाप, मंदोदरी विलाप आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। दीक्षा तिवारी ने राम, निशा भंडारी ने लक्ष्मण, लता भंडारी ने सीता, कैलाश तिवारी ने रावण, चंद्रशेखर जोशी ने हनुमान, राजेश तिवारी ने मेघनाद, नीरज जोशी ने कुंभकर्ण के पात्र की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, कोषाध्यक्ष नंदन सिंह, नीरज जोशी, हेमचंद्र पांडे, गणेश बिष्ट, रमेश लोहनी, रमेश भंडारी, सुंदर डांगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें