फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया में परशुराम -लक्ष्मण संवाद ने बांधा समा

विज्ञापन
गरुड़ के टीट बामार में रामलीला में दश्सरथ कैकेयी संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र के रत्नेश्वर मंदिर में हो रही रामलीला के तीसरे दिन उमड़े। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा राम-परशुराम संवाद, रावण -बाणासुर संवाद, जनक-सीता संवाद, सीता स्वयंवर और राम बरात के दृश्य आकर्षक रहे।

परशुराम की भूमिका में पुष्कर कांडपाल, लक्ष्मण प्राची पांडे, राम हर्षिता फुलोरिया, सीता नीतू, जनक किशोर फुलोरिया, रावण दिनेश जोशी, बाणासुर नवीन जोशी, विश्वामित्र भानु प्रकाश जोशी, बंदीजन गिरधर खत्री व गिरीश पांडे, सुनैना गणेश पांडे, भरत नैन्सी मेहरा, शत्रुघ्न मानवी अधिकारी थे।

इससे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी और रोहित कुमार ने रामलीला का उद्घाटन किया। दूसरे दिन की लीला का उद्घाटन राउमावि क्वैराली की प्रधानाचार्या शिवानी बौंठियाल और गायक रमेश गोस्वामी ने किया। वहां रामलीला कमेटी के प्रबंधक और अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं बसभीड़ा में रामलीला का आयोजन 26 अक्तूबर से होगा। आयोजकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है।

ठंड के बावजूद राम बरात का मंचन देखने उमड़े दर्शक

गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर रामलीला कमेटी की ओर टीट बाजार में आयोजित रामलीला मंचन में राम बरात, दशरथ-कैकेयी संवाद का किरदारों ने शानदार मंचन किया। ठंड के बावजूद रामलीला देखने काफी संख्या में दूरदराज से दर्शक पहुंचे थे।
विज्ञापन




रामलीला के चतुर्थ दिन राम बरात, सीता विदाई, कैकेयी मंथरा, संवाद, राम-सीता संवाद, सुमित्रा-लक्ष्मण संवाद के दृश्यों का मंचन कलाकारों ने किया। दशरथ की भूमिका नीरज पंत, विश्वामित्र की ललित जोशी, कौशल्या की नीमा गोस्वामी, सुमित्रा की भूमिका, कैकेयी की भूमिका भगवत नेगी ने निभाई। रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भुवन पाठक, नीरज पंत, संजय फर्स्वाण, अशोक रावत, दलीप भाकुनी, नीरज पंत ने सहयोग दिया। गरुड़ में रामलीला मंचन के चौथे दिन राम बरात का शानदार मंचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें