फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को तुम श्यामल गौर शरीरा क्षत्रिय रूप फिरेहु बन वीरा..

विज्ञापन
पनुवानौला की रामलीला में शिव से वरदान मांगते दशानन। शिव का किरदार पंकज सुयाल,रावण का हेमंत शाह ने - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। बाड़ेछीना में आयोजित रामलीला में सातवें दिन प्रभु श्रीराम शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं और जूठे बेर खाते हैं। लीला में लंका दहन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। एक प्रसंग में हनुमान ब्राह्मण के वेश में प्रभु श्रीराम से पूछते हैं को तुम श्यामल गौर शरीरा क्षत्रिय रूप फिरेहु बन वीरा..। श्रीराम हनुमान को जवाब देते हुए कहते हैं कि कौशलेश दशरथ के जाये हम पितु वचन मांग बन आये...।
विज्ञापन

हनुमान का अभिनय शुभम जोशी, सीता का शिवानी जोशी, त्रिजटा का हिमानी, रावण का गोपाल मेहरा ने निभाया। मंचन के मुख्य अतिथि कुंदन लटवाल, विशिष्ट अतिथि भुवन पांडे थे। वहां पर खष्टी जोशी, हिमांशु, तुषार, योगेश, सागर सांगा, लक्की बिष्ट आदि थे। संचालन खिलानंद भट्ट ने किया।
मेलगांव की रामलीला में छठे दिन सूपर्णखा की नासिका छेदन का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे थे। वहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जोशी, गणेश पांडेय, हंसा दत्त, गोपाल जोशी, हरीश जोशी नंदा बल्लभ, रमेश जोशी, हरीश चौहान, मनोज पंत आदि थे।
विज्ञापन

सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर सोमेश्वर में आयोजित रामलीला में छठे दिन सूपर्णखा का नासिका छेदन, खर-दूषण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। सूपर्णखा का अभिनय अमन भारती, खर का नवीन भारती, दूषण का विनोद भारती ने किया।
पनुवानौला में हुआ श्रीराम का जन्म
अल्मोड़ा। पनुवानौला में श्रीराम जन्म के साथ रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन श्रीराम जन्म, सीता जन्म, शिव का वरदान देना, नारद मोह, रावण का कैलाश पर्वत उठाना आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जागेश्वर के रेंजर आनंद पाठक ने मंचन का शुभारंभ किया। नटी सूत्रधार का किरदार कुंदन गैड़ा, संजय नेगी, शिव का पंकज सुयाल, पार्वती का संजय सिंह, नारद का विनोद वर्मा, रावण हेमंत शाह, कुंभकर्ण का पूरन पांडे, विभीषण अमित जोशी ने किया। संवाद
चांदीखेत में रावण परिवार ने किया तप
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चांदीखेत में बुधवार से रामलीला का मंचन किया गया। पहले दिन बालिकाओं के कोरस, राधा-कृष्ण नृत्य और रावण परिवार के तप के प्रसंगों का मंचन किया गया। मंच का संचालन कमेटी के जीवन सिंह ने किया। रावण का किरदार हिम्मत गिरी, विभीषण का गगन, शिव का लक्ष्मण गिरि, पार्वती का दीपक मठपाल, नारद का आनंद गोस्वामी ने निभाया। वहां पर व्यवस्थापक कुबेर कुमयां, अध्यक्ष भूपाल गिरी,नंदन सिंह कुमंया, किशन सिंह, पनीराम, वीरेंद्र आदि थे। उधर, भटकोट में भी रामलीला का मंचन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें