अल्मोड़ा के महिला रामलीला में राम राज्याभिषेक का मंचन। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। श्रीराम सांस्कृतिक, सामाजिक सेवा समिति की ओर से आयोजित महिलाओं की रामलीला का समापन हो गया है। शिखर तिराहे स्थित पालिका पार्किंग की छत में आयोजित लीला के अंतिम दिन श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग मंचित किया गया। श्रीराम के अयोध्या लौटने पर प्रजा ने खुशियां मनाकर गाया कि अवध में आई बहार श्रीराम जी सपरिवार घर पधारे...।
पनुवानौला में चल रही रामलीला के सातवें दिन राम हनुमान मिलन, हनुमान का राम सुग्रीव की मित्रता कराना, हनुमान का सीता की खोज... आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। राम का अभिनय सूरज बिष्ट, लक्ष्मण का कमल जोशी, सीता का सुमित सुयाल, सुग्रीव का अजय सुयाल, बाली का पंकज सुयाल आदि ने किया।