फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रामी बौराणी की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा

Sun, 16 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भिकियासैंण में आयोजित महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने इस तरह जुटी रही ल
विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। बाबा बाड़नाथ सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय भिकियासैंण महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस दौरान लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित महोत्सव के समापन पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में हुड़के की थाप पर झोड़ा, चांचरी का गायन कर समा बांधा। पर्वतीय कला संगम दिल्ली की टीम ने भगवत मनराल के नेतृत्व में हम उत्तराखंडी छूं गीत पर नृत्य किया। उत्तराखंड की वीर और शौर्य गाथा को साझा किया। टीम ने रामी बौराणी, कृष्ण लीला का भी शानदार मंचन किया। भागीरथी संगम कला समिति लमगांव गढ़वाल के कलाकारों ने नत्थी लाल नौटियाल के निर्देशन में गढ़वाली और जौनसारी लोक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
समापन पर आयोजन समिति ने कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां बाड़नाथ सोसाइटी के अध्यक्ष बालम नाथ, सचिव दीपक बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, प्रधानाचार्य शेर सिंह, कैप्टन (सेवानिवृत्त) राजे सिंह बिष्ट, आनंद कड़ाकोटी, सभासद संजय अग्रवाल, उमेश नैलवाल, पुष्कर बंगारी, हरीश बिष्ट, सुधांशु अग्रवाल, गोपाल बिष्ट, पंकज बिष्ट, ललित अग्रवाल, दीपक खनुलिया, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें