फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: बहनें आज रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व पर आप भाई के घर राखी बांधने के लिए जाना चाहती हैं और आवागमन में दिक्कत हो रही है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर तीन अगस्त को रोडवेज की बसों में महिलाओं और बहनों के लिए राज्य के भीतर निशुल्क यात्रा का आदेश जारी किया है। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा में आदेश पहुंच चुका है। डिपो में रक्षाबंधन पर बसों के संचालन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में सरकार ने 50 फीसदी सवारियों के साथ सार्वजनिक बसों के संचालन की अनुमति दी है लेकिन सवारियां नहीं मिलने से गिनती के सार्वजनिक वाहनों का संचालन हो रहा है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बाद रोडवेज की स्थिति काफी खराब है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज की बसों में राज्य के भीतर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। यात्रा के दौरान महिलाओं और बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च शासन वहन करेगा। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन से पूर्व 19 सेवाओं का संचालन होता था। इन दिनों सवारियां गिनी चुनी मिल रही हैं। ऐसे में वर्तमान में आठ सेवाओं का ही संचालन करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर भी इन सेवाओं को ही संचालित किया जाएगा। यदि भाई के घर राखी बांधने जाने वाली महिला और बहनों की संख्या में इजाफा हुआ तो अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएगी ताकि बहनों को किसी भी तरह की दिक्कतें न हो। इधर कोरोना महामारी के चलते अधिकतर महिलाएं और बहनें रोडवेज की बस से आवाजाही करने से बच रही हैं। कई महिलाएं अपने निजी वाहनों से भाई के घर जाने की सोच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें